{"_id":"7-22281","slug":"Hathras-22281-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर गुल रही बिजली, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर गुल रही बिजली, हंगामा
Hathras
Updated Fri, 31 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। शहर में बंदरों की उछलकूद से बिजली विभाग लगातार नुकसान झेल रहा है। बुधवार की रात चूना वाला डंडा रोड पर लगे ट्रंासफॉर्मर में बंदरों के कूदने से तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रंासफॉर्मर टेस्टिंग के दौरान फुंका हुआ पाया गया।
चूना वाले डंडा रोड पर 100 केवीए का ट्रंासफॉर्मर लगा हुआ है। बुधवार की रात करीब साढ़े 9 बजे इस ट्रंासफॉर्मर पर बंदर उछलकूद करते हुए गिर गए। बंदरों के गिरने से पहले तो ट्रांसफॉर्मर के जंफर उड़ गए, फिर ट्रंासफॉर्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग लगने की सूचना पर बिजली अफसरों को दी गई, बाबजूद इसके चूना डंडा रोड की सप्लाई रातभर गुल रही। लोगों को अंधेरे में ही रात काटनी पड़ी। सुबह जब कर्मचारी ट्रंासफॉर्मर को देखने पहुंचे तो वहां आसपास के काफी लोग आ गए और हंगामा करने लगे। हंगामा होता देख बिजली अफसरों ने चूना डंडा रोड की बिजली टालीवाल धर्मशाला के निकट लगे 400 केवीए के ट्रंासफॉर्मर से जुड़वा कर वैकल्पिक व्यवस्था के आधार पर सुचारू करा दी। अवर अभियंता विनोद तोमर ने बताया कि क्रेन न होने के कारण नया ट्रंासफॉर्मर नहीं आ सका। शुक्रवार को ट्रंासफॉर्मर बदलवा दिया जाएगा।