{"_id":"7-22274","slug":"Hathras-22274-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"महान दल कार्यकर्ताओं का कोर्ट में समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महान दल कार्यकर्ताओं का कोर्ट में समर्पण
Hathras
Updated Thu, 30 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। महान दल के आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने एक पुराने मामले में समर्पण किया। यहां कोर्ट से उनकी जमानत मंजूर हो गई। 22 जून को महान दल के कार्यकर्ताओं ने रेल भाड़ा बढ़ाए जाने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका था। उस समय जिले में धारा 144 लागू थी। इस मामले की रिपोर्र्ट थाना कोेतवाली में धारा 6 यूपी एफटी एक्ट के तहत दर्ज की गई थी। अब इस मामले में महान दल के जिला प्रभारी बृजमोहन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह कुशवाहा, रविंद्र शर्मा, मानपाल दिवाकर, उदयवीर, मोरमुकुट ने यहां कोर्ट में समर्पण किया। उसके बाद इस मामले में कोर्ट ने इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन