{"_id":"7-22265","slug":"Hathras-22265-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"समितियों पर मारामारी, डीएपी की कालाबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समितियों पर मारामारी, डीएपी की कालाबाजारी
Hathras
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। डीएपी खाद को लेकर अब किसानों में मारामारी शुरू हो गई है। हालात यह हैं कि समितियों को आवंटित डीएपी से किसानों की डिमांड पूरी नहीं हो पा रही, जिससे परेशान किसान अपनी आलू की फसल की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। रबी की फसल में आलू की बुवाई के सीजन में डीएपी की डिमांड को देखते हुए जिले में खाद कारोबारी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि शासन स्तर से जिला प्रशासन की अनुमानित डिमांड के अनुसार लगातार डीएपी की रैक उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे किसानों को डीएपी की किल्लत नहीं झेलनी पडे़, लेकिन डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति किसानों को नहीं मिल रही है। इसे लेकर कृषि विभाग के अधिकारी भी चिंतित हैं, क्योंकि शासन स्तर से डीएपी और यूरिया सहित सभी उर्वरकों पर सब्सिडी खत्म होने के बाद शासन स्तर से डिमांड के अनुसार लगातार पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध कराई जा रही है। इन हालातों को देखते हुए संभावना यह है कि डीएडी की कालाबाजारी में शामिल लोग सक्रिय हो गए हैं, जिससे डीएपी की किल्लत के बहाने वह अपने कारोबार को अच्छे तरीके से अंजाम दे सकें।
विज्ञापन