फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   आज से खुलेंगे बैंक, रहेगा काम का लोड

आज से खुलेंगे बैंक, रहेगा काम का लोड

Mon, 27 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Mon, 27 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। चार दिन की त्योहारी छुट्टियों के कारण जिले के सरकारी दफ्तरों में छाई खामोशी आज टूट जाएगी। अवकाश खत्म होने के बाद आज से सभी सरकारी कार्यालय खुलेंगे। सरकारी कामकाज सुचारु ढंग से पटरी पर लौटेंगे। शिकायत कर्ताओं और फरियादियों की भीड़ भी सरकारी कार्यालयों में उमडे़गी। वहीं अफसरों पर भी काम का दबाव अधिक रहेगा। सभी बैंक शाखाएं भी आज से खुल जाएंगी। सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का सिलसिला 23 अक्तूबर से शुरू हुआ था। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर चार दिन के लिए बंद हो गए थे। 23 को दिवाली, 24 को गोवर्धन पूजा, 25 को भाई दौज और 26 को रविवार का अवकाश था। 26 अक्तूबर को दफ्तरों की सरकारी छुट्टियां समाप्त हो गईं। अब 27 अक्तूबर यानि आज से दफ्तर यथावत खुलने हैं। दफ्तर खुलते ही मुलाजिमों पर पब्लिक के कार्यों का भी लोड रहेगा। पेंडिंग शिकायतों और कामों को भी अफसर निपटाते नजर आएंगे। इधर, बैंक की शाखाएं भी आज से खुल जाएंगी। बैंक शाखाओं और डाकघर में भी ग्राहकों की जमकर भीड़ रहेगी। ऐसे में बैंक कर्मचारियों और अफसरों को जरा भी फुर्सत नहीं मिलेगी। ग्राहकों की भीड़ अधिक उमड़ने की संभावना के कारण बैंकों में लेनदेन के काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed