{"_id":"7-22177","slug":"Hathras-22177-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के भाव हुए और कम, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के भाव हुए और कम, किसान परेशान
Hathras
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। धान किसानों के लिए दिवाली भी घाटे में जाती हुई दिखाई दे रही है।दिवाली से ठीक पहले मंडी में धान के रेटों में बुधवार को 200 रुपये प्रति क्विंटल की कमी आई है। इससे किसान मायूस दिखाई दे रहा है। धान किसान के लिए इस बार धान की खेती लगातार घाटे का सौदा साबित हो रही है। पहले तो किसान को अपनी धान की फसल बचाने के लिए अधिक लागत लगानी पड़ी है। इसके बावजूद भी धान की फसल में इस बार औसत पैदावार भी कम हो गई है। इसके बावजूद भी धान किसानों को बीते वर्ष के मुकाबले पहले से ही कम रेट मिल रहे थे और धान किसान 2200 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास धान बेचने के लिए मजबूर हो रहा था। लेकिन अब दिलाली से ठीक पहले बुधवार को फिर मंडी में 200 रुपये प्रति क्विंटल की मंदी आ गई। बुधवार को किसान का धान 2000 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास हो गया। इससे बुधवार को मंडी में किसान काफी मायूस दिखाई दिया।
विज्ञापन