फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना लाखों की बैट्री लूटी

सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना लाखों की बैट्री लूटी

Wed, 22 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Wed, 22 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। अलीगढ़ रोड पर एक बैट्री की फैक्ट्री से बदमाशों ने दो गार्डों को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट की। बदमाशों ने वहां बड़ी चालाकी से कुत्तों को भी बेहोश कर दिया और लाखों की बैट्री और अन्य सामान मेटाडोर में लादकर ले गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन की। एक गार्ड की बंदूक बदमाश नहीं ले गए। इसे लेकर पुलिस गार्ड की भूमिका पर शक जाहिर कर रही है। स्थानीय अलीगढ़ रोड पर रुहेरी के निकट एपेक्स कंपनी की बैटरी की फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री के स्वामी प्रवीण गुप्ता हैं। सोमवार की मध्य रात्रि वहां बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुस गए। वहां आते ही बदमाशों ने वहां दो गार्ड रमन निवासी रुहेरी और रामप्रकाश निवासी एवरनपुर को आते ही अपने कब्जे में ले लिया और उनकी पिटाई की। दोनों सुरक्षाकर्मियों को बदमाशों ने बंधक बना दिया। फैक्ट्री में कुत्ते भी थे तो बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिलाकर इन्हें बेहोश कर दिया। बदमाश अपने साथ मेटाडोर भी लेकर आए थे। बदमाशों ने फैक्ट्री का दरवाजा खोलकर मेटाडोर को अंदर घुसा लिया। उसके बाद वहां से लाखों की बैट्री लादकर ले गए। बंधक दोनों सुरक्षाकर्मियों ने जैसे-तैसे खुद को बंधनमुक्त कर शोरगुल मचाया। तब वहां आसपास के लोग एकत्रित हुए। सूचना मिलने पर फैक्ट्री स्वामी और अन्य लोग भी पहुंच गए। घटना से पुलिस को भी अवगत कराया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन की और बदमाशों की तलाश की, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है। पुलिस सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में कई पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए छानबीन कर रही है। एक सुरक्षाकर्मी पर लाइसेंसी बंदूक भी थी, लेकिन बदमाश इस बंदूक को नहीं ले गए। इसे लेकर पुलिस शक जाहिर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed