{"_id":"7-22164","slug":"Hathras-22164-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के ऊपर गिरा पोल, बिजलीघर पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के ऊपर गिरा पोल, बिजलीघर पर हंगामा
Hathras
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। तरफरा रोड पर अंबेडकर गली में सोमवार की शाम एक विद्युत पोल एक मकान के ऊपर टूटकर जा गिरा। बड़ा हादसा होने से बच गया। मंगलवार की दोपहर तक जब पोल को मकान के ऊपर से नहीं हटाया गया तो काफी लोग किला गेट बिजलीघर पर पहुंच गए। यहां इन लोगों ने पोल हटाने के लिए काफी हंगामा काटा।
शहर और देहाती इलाकों में काफी पोल जर्जरावस्था में हैं। विभाग के संज्ञान में होने के बावजूद इन जर्जर पोलों को समय रहते बदलवाया नहीं जा रहा। यह लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। सोमवार की शाम को तरफरा रोड पर अंबेडकर गली में एक विद्युत पोल मकान के ऊपर जा गिरा, जिससे मकान में रह रहे लोगों में करंट फैलने का भय कायम हो गया। अवर अभियंता विनोद तोमर ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कर दिया और पोल को मकान के ऊपर से हटवा दिया।