{"_id":"7-22163","slug":"Hathras-22163-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुंक जाएगी एक करोड़ से ज्यादा की आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुंक जाएगी एक करोड़ से ज्यादा की आतिशबाजी
Hathras
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। जागरूकता अभियान के बावजूद दिवाली पर इस बार भी आतिशबाजी का खूब धूम धड़ाका होगा। अबकी बार जिले में लगभग एक करोड़ से अधिक की आतिशबाजी राख हो जाएगी। जिले में मंगलवार को बागला कॉलेज के मैदान पर आतिशबाजी की स्टालें सज गईं। 21 से लेकर 23 अक्तूबर तक तिथि आतिशबाजी की बिक्री के लिए तिथि नियत है। एक अनुमान के मुताबिक इस बार जिले में एक करोड़ से अधिक की आतिशबाजी राख होने की पूरी संभावना है। पहले दिन मंगलवार को शहर के बागला कॉलेज मैदान में आतिशबाजी बिक्रेताओं ने तीन दर्जन से अधिक आतिशबाजी की स्टालें सजा लीं। शाम होते ही इन स्टालों पर आतिशबाजी खरीदने वालों की लाइन लग गई। आतिशबाजी काफी महंगी होने के कारण खरीददार भी जरूरत के मुताबिक आतिशबाजी की खरीददारी की। हालांकि दिवाली पर आतिशबाजी की खरीदारी में तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन