{"_id":"7-22148","slug":"Hathras-22148-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दामाद फिर खुद को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दामाद फिर खुद को गोली मारी
Hathras
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। कोतवाली के गांव नाई नगला ताहर में बेटी के इच्छा के विरूद्ध उसे मायके ले जाने की जिद पर अड़े बाप ने पहले दामाद को गोली मारी जिससे वह बाल-बाल बच गया। बाद में ख्ुाद को गोली मार कर गम्भीर रूप से घायल कर लिया। बेटी के देवर ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। जिस तमंचे सेे गोली चलाई गई उसे मय दो खोखा पुलिस के सपुर्द कर दिया।
बता दें कि गांव नाई नगला ताहर निवासी राहुल पुत्र जय सिंह के साथ टीकरी निवासी शीलेन्द्र ने अपनी पुत्री अंशू की शादी कुछ माह पहले की थी। शादी के बाद पति पत्नी दोनों आराम से रह रहे थे कि अंशू का पिता दोनों के जीवन में विलेन बन कर शामिल हो गया तथा पुत्री को जबरिया अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। पुत्री ने पिता के साथ जाने से इंकार कर दिया। वह अपने पति के साथ सुख से रह रही थी। मामला शुक्रवार को उस समय सुर्खियों में आया जब शीलेंद्र अपनी पुत्री को जबरिया गाड़ी में डाल कर मायके ले जाने लगा। चूंकि अंशू की मंशा पिता के साथ जाने की नहीं थी इसलिये पति तथा ग्रामीणों ने पीछा कर अंशू को मुक्त करा लिया। इसे लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें पति-पत्नी दोंनो घायल हो गए। बात यहीं नहीं थमी जैसे ही वे दोनों गांव पहुंचे पीछे पीछे बाप भी पहुंच गया तथा तमंचा हाथ में लेकर फिर बेटी को साथ ले जाने की जिद करने लगा। पति ने मना किया तो शीलेन्द्र ने दामाद पर ही फायर कर दिया। जिससे वह बाल बाल बच गया। इसके बाद शीलेन्द्र ने खुद की बांह में तमंचा सटा कर गोली मार ली। गोली लगते ही सनसनी मच गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शीलेन्द्र को इलाज के लिए भेजा। ग्रामीणों ने तमंचा तथा दो खोखे पुलिस के सुपुर्द कर दिए। मामले को लेकर अंशू के देवर विष्णु ने शीलेन्द्र के खिलाफ भाई पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी है। समाचार लिखे जाने तक गोली लगने से गंभीर घायल का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि पिता बेटी को क्यों जबरिया ले जाना चाहता था और बेटी जाने के लिए तैयार क्यों नहीं थी।