{"_id":"7-21950","slug":"Hathras-21950-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्र ग्रहण में ठहरी जिंदगी, मंदिरों के कपाट रहे बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्र ग्रहण में ठहरी जिंदगी, मंदिरों के कपाट रहे बंद
Hathras
Updated Thu, 09 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। चंद्र ग्रहण के चलते बुधवार को सुबह से शाम तक शुभ कार्यों पर ब्रेक लगा रहा। सुबह से शाम तक शहर भर के मंदिरों के कपाट बंद रहे। मंदिरों में दर्शनार्थियों को दर्शन भी नहीं मिल सके। चंद्र ग्रहण के चलते मंदिरों में सुबह और शाम भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। ग्रहण के कारण बुधवार को बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। और दिनों की अपेक्षा दुकानदारों की कम दुकानदारी हुई। हालांकि शाम के समय बाजार में जरूर लोगों की भीड़ दिखाई दी। शाम को जब सूतक खत्म हुए तो मंदिरों में सेवकों ने पानी से मंदिरों को धोने के बाद भगवान को आकर्षक पोशाक पहना कर मनोहारी शृंगार किए। ग्रहण के समय गंगा स्नान करना विशेष फलदायी माना जाता है, इसलिए काफी संख्या में शहर से लोगों की टोलियां गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए पहुंचे थे। चंद्र ग्रहण के चलते रमनपुर स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। धार्मिक विद्वान आचार्य संदीपकृष्ण ने वेद मंत्रोच्चारण कर आहुतियां दिलवाईं। मंदिर पर सुबह भजन-कीर्तन हुआ, जिसमें काफी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। इस अवसर पर जूना अखाड़ा के पाताल गिरि, संगम गिरि, संतोष गिरि, शिव गिरि, शिवकुमार तोमर, अन्नू बाबा, राम निवास शर्मा, चेतन पंडित आदि मौजूद रहे।
-----
विज्ञापन
-----