{"_id":"7-21238","slug":"Hathras-21238-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी पॉलीटेक्निक में नहीं बना पढ़ाई का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी पॉलीटेक्निक में नहीं बना पढ़ाई का माहौल
Hathras
Updated Fri, 05 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। तनावभरी खामोशी के बीच पॉलीटेक्निक में दूसरे दिन पढ़ाई का माहौल तो नहीं बन पाया, लेकिन सभी शिक्षकों ने क्लासें लीं। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की जुबां पर पढ़ाई से अधिक दो दिन पहले घटित हुई घटना का घटनाक्रम रहा। घटनाक्रम के बारे में छात्र-छात्राएं आपस में और शिक्षकों से बातचीत करते नजर आए। दो दिन पहले पॉलीटेक्निक संस्थान के कुछ छात्रों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। घटना के मूल मे रैगिंग का मामला निकल कर सामने आया था। इस घटना के अगले दिन बुधवार को पॉलीटेक्निक में जहां शिक्षक गायब रहे थे, वहीं विद्यार्थी भी क्लास न लगने के कारण वापस लौट गए थे। दूसरे दिन यानि गुरुवार को संस्थान खुला तो सही, लेकिन शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की जुबां पर पढ़ाई से अधिक घटनाक्रम की चर्चा अधिक रही। काफी शिक्षक बैठक कर रणनीति बनाने में जुटे रहे। इधर, पुलिस भी सतर्क बनी रही। पुलिसकर्मी पल पल पर पॉलीटेक्निक के हालातों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन