{"_id":"7-20490","slug":"Hathras-20490-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से ट्रक में लगी आग, मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से ट्रक में लगी आग, मजदूर झुलसा
Hathras
Updated Thu, 31 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ (हाथरस)। नगर के जीटी रोड के समीप स्टेट बैंक रोड पर बुधवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जबकि एक बिल्ंिडग मैटेरियल कारोबारी के यहां सरिया उतारते समय एक ट्रक के टायरों में आग लग गई। यह हादसा सरिया की पत्ती ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से टकराने से हुआ। करंट से सरिया उतार रहा मजदूर अजब सिंह निवासी मोहल्ला गौसगंज सिकंदराराऊ गंभीर रूप से झुलस गया। उसे नाजुक हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इधर, बिजली महकमे के जेई ने इस मामले में बिल्ंिडग मैटेरियल कारोबारी पर माल की अनलोडिंग में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
बता दें कि बिल्ंिडग मैटेरियल कारोबारी भंवर पाल सिंह के यहां बुधवार की दोपहर में लोहे की सरिया से लदे ट्रक को पल्लेदार खाली कर रहे थे। सरिया के बंडल लोहे की पत्ती से बंधे हुए थे। पल्लेदार अजब सिंह ने जैसे ही पत्ती को खोला तो वह खुलकर ऊपर से जा रही एचटी लाइन से टकरा गई, जिससे पत्ती में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे पल्लेदार बुरी तरह चिल्लाने लगा। यह नजारा देखकर उसके साथ काम कर रहे दूसरे पल्लेदार हरकत में आ गए और जहां की तहां खड़े रह गए। करंट के तेज झटके के साथ पल्लेदार झुलसकर एक तरफ जा गिरा और बेहोश हो गया। इसके उसके हाथ-पांव बुरी तरह झुलस गए। तत्काल उसे इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। करंट की वजह से ट्रक के टायरों में आग लग गई और टायर पूरी तरह जल गए। बता दें कि नगर में विद्युत विभाग की लापरवाही से बिजली की लाइनें लटक कर नीचे आ गई हैं। घटनास्थल पर एचटी लाइन के तार सड़क से मात्र 10-12 फीट ही ऊपर रह गए हैं। यहां आए-दिन लोहे का गार्डर और सरिया उतरते हैं। अगर तार ऊंचे नहीं किए गए तो हादसे की पुनरावृत्ति संभव है।