{"_id":"7-19806","slug":"Hathras-19806-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाटक की चाबी फंसी, एनएच पर लगा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाटक की चाबी फंसी, एनएच पर लगा जाम
Hathras
Updated Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। रविवार की दोपहर एनएच पर उस समय जाम लग गया, जब तालाब चौराहे के रेलवे फाटक की चाबी फंस गईं। इसके चलते करीब आधा घंटे तक फाटक नहीं खुल सका। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई।
शहर में सबसे ज्यादा जाम तालाब चौराहे पर ही रहता है। रविवार की दोपहर जब एक ट्रेन वहां से पास हुई तो गेटमैन ने फाटक बंद कर दिया। उसके बाद जब उसने फाटक खोलने की कोशिश की तो उसकी चाबी फंस गई और गेट नहीं खुला। परिणामस्वरूप एनएच पर दोनोें तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। लोग भीषण गर्मी में जाम से परेशान हो गए। इसके बाद वहां रेलवे के अन्य कर्मचारी बुलाए गए। इन कर्मचारियों ने फाटक की इस तकनीकी खामी को दूर किया, तब कहीं जाकर फाटक खुला। इसके बाद भी वहां वाहनों के पहले निकलने की होड़ में जाम लगा रहा। ऐसे में रविवार के दिन जब इस रोड पर ट्रैफिक कम होता है, तब भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।