{"_id":"7-19369","slug":"Hathras-19369-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ले से पैसे निकालने पर की आशीष की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ले से पैसे निकालने पर की आशीष की हत्या
Hathras
Updated Sat, 07 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम मिढ़ावली में यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड के किनारे 31 मई की सुबह किशोर का शव मिलने के मामले में अब रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस किशोर की शिनाख्त सोहनलाल ने अपने बेटे आशीष के रूप में की थी। सोहनलाल पुत्र दामोदर निवासी बिसावर ने अपने ही गांव के सेठ विशंभर सिंह पुत्र रामजीलाल को नामजद किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने अपने पुत्र आशीष को 10-12 दिन पूर्व नामजद के यहां मजदूरी पर लगाया था। उसे वह रोजाना अपने काम पर जाते समय विशंभर सिंह की दुकान पर छोड़कर जाता था। शाम को अपने साथ लेकर आता था। 28 मई को रोजाना की तरह जब वह मजदूरी करके लौटा तो उसने विशंभर सिंह से कहा कि उसका लड़का कहां है। तब नामजद ने बताया कि वह थोड़ी देर पहले अकेला ही अपने घर चला गया है। उसने घर आकर देखा तो आशीष घर पर नहीं मिला और उसने उसे इधर-उधर काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। 31 मई को आशीष मृत अवस्था में यमुना एक्सप्रेस वे सर्विस रोड पर मिला। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसे कुछ लोगों से मालूम हुआ है कि विशंभर सिंह के गल्ले से आशीष ने कुछ पैसे निकाल लिए थे, जिसके बाद उससे मारपीट करते हुए उसका गला दबाया गया और धक्का देकर कमरे में डालकर विशंभर सिंह ने कमरा बंद कर दिया। कुछ देर बाद जब नामजद ने कमरा खोलकर देखा तो आशीष मृत पड़ा था। डर के कारण उसने उसके लड़के के शव को दो दिन तक छिपाए रखा और बाद में यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड के नजदीक ले जाकर फेंक दिया।
विज्ञापन