{"_id":"7-17260","slug":"Hathras-17260-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस की किल्लत पर भड़के उपभोक्ता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस की किल्लत पर भड़के उपभोक्ता, हंगामा
Hathras
Updated Wed, 12 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सहालग शुरू होते ही शहर में रसोई गैस की किल्लत लगातार बढ़ रही है। शहर के गोशाला रोड स्थित गैस एजेंसी पर मंगलवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं द्वारा एजेंसी संचालक पर अनेक आरोप लगाए गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने जैसे-तैसे उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि गैस एजेंसी संचालक ब्लैकखोरी के चलते सहालगों में घरेलू के स्थान पर रसोई गैस का उपयोग करा रहे हैं, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन उपभोक्ताओं ने मंगलवार को शहर के गोशाला रोड पर संचालित गैस एजेंसी पर रसोई गैस न मिलने पर हंगामा काटा। घरेलू उपभोक्ताओं केघरों में गैस खत्म हो गई, जबकि एजेंसी पर गैस की बुकिंग कराने के बावजूद 15 दिन बाद रीफिल दिए जाने के लिए कहा जा रहा है। कुछ उपभोक्ताओं द्वारा आरोप लगाया जा रहा था कि उन्हें उनकी निर्धारित 9 रिफिल पूरी होने से पहले ही कहा जा रहा है कि उनकी पास बुक पर नौ रिफिल पूरी हो गई हैं, जिससे काफी परेशानी पैदा हो गई है। करीब दो घंटे तक उपभोक्ताओं द्वारा हंगामा किया जाता रहा। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। इसके बाद उपभोक्ता इसकी शिकायत आपूर्ति विभाग और जिलाधिकारी से करने की बात कहते हुए निराश होकर अपने घरों को लौट गए। कई उपभोक्ताओं ने फोन के माध्यम से आपूर्ति विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन