{"_id":"7-16107","slug":"Hathras-16107-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवाद के बिना जनसमस्याओं का समाधान मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद के बिना जनसमस्याओं का समाधान मुश्किल
Hathras
Updated Tue, 03 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। बागला डिग्री कॉलेज के सेमीनार के हॉल में मौलिक भारत द्वारा एक जनसंवाद/छात्र सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं से देश और क्षेत्र के विकास के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम संयोजक आरटीआई कार्यकर्ता गौरव अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि हाथरस और बृज क्षेत्र में मौलिक भारत की गतिविधियां अब बढ़ती जा रही हैं। जनता को उनकी मूल समस्याओं से जोड़ना, अपनी समस्याओं के निदान के लिए आवाज उठाना और उनका समाधान करना बिना संवाद के संभव नहीं है। जागरूक एवं राष्ट्रवादी संगठन मौलिक भारत मानता है कि बिना नए नेतृत्व के देश और क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन नहीं हो सकते। अगर बृज क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास करना है तो इस क्षेत्र के युवाओं को आगे आना होगा। मौलिक भारत के राष्ट्रीय संयोजक पवन सिन्हा (एस्ट्रो अंकल), राष्ट्रीय समन्वयक अनुज अग्रवाल, राष्ट्रीय संचालक समिति के सदस्य उमेश गौड़, कर्नज अजयवीर, महिला प्रभारी की राष्ट्रीय प्रभारी ऊषा ठाकुर ने संयुक्त रुप से कहा कि मौलिक भारत पूरे देश में व्यवस्था परिवर्तन नए नेतृत्व के निर्माण के लिए अभियान चला रहा है। इसके अंतर्गत उच्च शिक्षा संस्थाओं के छात्रों और युवाआें को अभियान से जोड़कर नेतृत्व की नई शृंखला तैयार की जा रही है। कार्यक्रम में अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, मुरादाबाद की जिला इकाई के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, मथुरा और आगरा के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से मधुशंकर अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, संजय वर्मा, मनोज द्विवेदी, मनोज वर्मा, नितिन शर्मा, राधारमन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विनय गोपाल अग्रवाल, विकल्प गुप्ता, ज्ञान प्रकाश रवि, रघुवीर सिंह, बाबूलाल, अगम प्रिय सत्संगी, सुबोध शर्मा, दुर्गेश कुमार, गौरांग विमल, सचिन गोयल आदि थे।
विज्ञापन