{"_id":"7-14547","slug":"Hathras-14547-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएस कॉलेज के क्लर्क की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएस कॉलेज के क्लर्क की ट्रेन से गिरकर मौत
Hathras
Updated Fri, 23 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
सासनी। रेलवे स्टेशन के निकट एक क्लर्क की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। वह अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में तैनात थे और प्रतिदिन ट्रेन से आते जाते थे।
थाना क्षेत्र के ग्राम कौमरी निवासी बलवीर सिंह पुत्र मंगल सिंह धर्म समाज डिग्री कॉलज, अलीगढ़ में लिपिक पद पर तैनात थे। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे सासनी रेलवे स्टेशन से अलीगढ़ ड्यूटी पर जाने के लिए टीए पैसेंजर ट्रेन में चढ़े। बताते है कि दैनिक यात्रियों की भीड़ के कारण वह बोगी के दरवाजे के पास ही खड़े थे। बोगी में भीड़ के कारण उन्हें धक्का लग गया, जिससे वह चलती रेल गाड़ी से नीचे गिर गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को देख रहे अन्य लोगों ने शोर मचाया। शोर पर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने उनकी पहचान कौमरी के बलवीर के रूप में कर ली। स्टेशन मास्टर ने घटना क्रम से थाना जीआरपी हाथरस जंक्शन को अवगत कराया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों भी दी। सूचना पाकर परिजन एवं जीआरपी भी आ गई। जीआरपी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार एवं गांव में कोहराम मच गया।