{"_id":"7-14341","slug":"Hathras-14341-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जुआरी पकड़े 34 हजार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जुआरी पकड़े 34 हजार बरामद
Hathras
Updated Thu, 08 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ (ब्यूरो)। चौकी बाजीदपुर पुलिस के नाक के नीचे जुआ चल रहा था, लेकिन चौकी पुलिस कानों में तेल डाले बैठी थी। ट्रेनी सीओ को जैसे ही सूचना मिली वह फोर्स लेकर ग्राम गढ़िया के बाग में पहुंच गए। चारों तरफ खुला होने के कारण आधा दर्जन जुआरी भाग गए, लेकिन चार को पुलिस ने दबोच लिया। इनके कब्जे से 34 हजार रुपये, ताश की गड्डी तथा तीन बाइक बरामद हुई हैं। यहां का जुआ इतना प्रचलित है कि गाजियाबाद और दिल्ली के जुआरी यहां आते हैं। बता दें कि इस स्थान पर प्रतिदिन जुआरियों का जमघट रहता है। मंगलवार के छापे में पकड़े गए जुआरियों ने अपने नाम शैतान सिंह निवासी लक्ष्मपुर, इस्लाम नवी निवासी कासगंज, अवधेश निवासी कासगंज और रामकुमार निवासी एटा बताए हैं। ट्रेनी सीओ सुनील कुमार ने कहा कि दूर-दूर तक के जुआरी यहां खेलने आते है। चौकी प्रभारी से जवाब-तलब किया जाएग। कोतवाली पुलिस ने चारों को गेंबलिंग एक्ट के तहत जेल भेजा है।
विज्ञापन
