फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   मतदाता पहचान पत्रों का ब्योरा होगा ऑनलाइन

मतदाता पहचान पत्रों का ब्योरा होगा ऑनलाइन

Fri, 12 Jul 2013 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Fri, 12 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। अब जिले के हर मतदाता के बारे में पूरी जानकारी इंटरनेट पर देखने को मिल सकेगी। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता की पूरी डिटेल को इंटरनेट पर डाउनलोड करने के लिए एक सॉफ्टवेयर बना लिया है, जिस पर निर्वाचन विभाग के कर्मचारी सभी मतदाताओं के बारे में पूरी डिटेल को इंटरनेट पर डाउनलोड करेंगे। निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को इस बारे में निर्देश भी जारी कर दिए हैं। आयोग के निर्देश आते ही विभाग ने विधानसभावार पूरे आंकडे़ एकत्रित करने का काम शुरू कर दिया है। इस सॉफ्टवेयर में मतदाता का नाम, पता, थाना, तहसील, परगना क्षेत्र और डाकघर आदि के साथ अन्य सभी जानकारी भी अपलोड की जाएगी। यह काम सभी निर्वाचन अधिकारियों को अगामी लोकसभा चुनाव से पहले निपटाना होगा। आयोग के निर्देश आते ही ऑनलाइन किए जाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सॉफ्टवेयर के जरिए कोई भी मतदाता किसी भी स्थान पर बैठकर इंटरनेट के जरिए जिले के अन्य मतदाताओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है। इस सॉफ्टवेयर में विधानसभा वार मतदाताओं की फीडिंग की जाएगी, जिससे आसानी से मतदाताओं के बारे में जानकारी मिल सके। जिला निर्वाचन द्वारा बनाए जा रहे नए मतदाताओं के बारे भी पूरी जानकारी एकत्रित की जा रही है, जिससे सॉफ्टवेयर में नए मतदाताओं के लिए बने कॉलम में पूरी जानकारी अपलोड की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed