फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   वित्तविहीन शिक्षकों के आने से मूल्यांकन में तेजी

वित्तविहीन शिक्षकों के आने से मूल्यांकन में तेजी

Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन में गुरुवार को वित्तविहीन शिक्षकों के मूल्यांकन काम पर लौटने के बाद और तेजी आ गई। गुरुवार को 173 वित्तविहीन शिक्षकों में से करीब 90 ने दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया। जिससे उपनियंत्रकों द्वारा जिले में निर्धारित 10 मई से पूर्व ही मूल्यांकन कार्य पूर्ण होने की संभावना व्यक्त की हैं।
विज्ञापन

श्री दौलतराम बाहर सैनी इंटर कॉलेज के उपनियंत्रक स्वतंत्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वित्तविहीन कॉलेजों के शिक्षकों के मूल्यांकन कार्य पर आने के बाद आज उनके मूल्यांकन केंद्र पर करीब 30 परीक्षकों की संख्या और बढ़ गई। जिससे अब तक उनके मूल्यांकन केंद्र पर 63,084 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो गया। अब उनके मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन के लिए 41,695 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए शेष है। जो आने वाले दो तीन दिन में जांच ली जाएगी।
विज्ञापन

श्री रामबाग इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र पर भी गुरुवार को मूल्यांकन कार्य में तेजी देखी गई। इस मूल्यांकन केंद्र पर भी करीब 50 परीक्षकों की संख्या बढ़ गई है। जिससे इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं में 14 हजार उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन हुआ है। जबकि हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं में भी 5430 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed