फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   परीक्षा में पहले दिन माफिया हुए ‘पास’

परीक्षा में पहले दिन माफिया हुए ‘पास’

Wed, 13 Mar 2013 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Wed, 13 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। यूपी परीक्षा बोर्ड का ‘महाकुंभ’ मंगलवार से शुरू हो गया। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद यहां पहले दिन इस ‘परीक्षा’ में शिक्षा माफिया पास हो गया। शहर में तो सख्ती दिखाई दी, लेकिन देहात के परीक्षा केंद्रों पर खुलकर नकल हुई। यही नहीं हाथरस जंक्शन कस्बे में एक परीक्षा केंद्र की दीवार नकल कराने आए कुछ लोगोें ने तोड़ दी। यही नहीं डीएम को खुद छापेमारी के दौरान सादाबाद के एक परीक्षा केंद्र पर नकल होती मिली। डीएम ने इस परीक्षा केंद्र को निरस्त करने के आदेश दे दिए। कई अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी खासा हंगामा हुआ।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। जिला प्रशासन ने हालांकि काफी सख्त इंतजाम किए थे, लेकिन उसके बाद भी जिला प्रशासन व अन्य अधिकारी नकल रोकने में कामयाब नहीं हो सके। पहले दिन देहात के ज्यादातर परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल हुई। कहीं इमला बुलवाई गई तो कहीं कॉपियां उतारी गईं। डिग्री लेने के लिए दूर-दूर के परीक्षार्थी यहां परीक्षा में शामिल हुए। कुछ परीक्षा केंद्रों पर नकल कराने वालोें की फौज लगी रही। हाथरस जंक्शन के श्री गोपाल आदर्श इंटर कॉलेज के बाहर नकल कराने को जुटे लोगोें ने कॉलेज की एक दीवार तो ही ढहा दी। इससे वहां खलबली मच गई। विद्यालय के खिड़की जंगलों की ईंटें भी तोड़ दी। ऐसे में वहां हाईस्कूल की परीक्षा दे रही एक छात्रा भी ईंट लगने से घायल हो गई। हालांकि उसके परिजन उसे वहां से चुपचाप ले गए। पुलिस भी वहां पहुंची, लेकिन तब तक हंगामा मचा रहे लोग वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन

डीएम अनिल राजकुमार और एसपी जितेंद्र शाही ने दल-बल के साथ नकल रोकने के लिए प्रयास लिए। इन दोनों ने कई परीक्षा केंद्रों पर मय फोर्स के छापा मारा तो वहां खलबली मच गई। यही नहीं सादाबाद के नौगांव इंटर कॉलेज पर जब डीएम पहुंचे तो वहां खुलेआम नकल कराने वालोें की भीड़ कॉलेज के बाहर और छत पर मौजूद थी। वहां की स्थिति को देखकर डीएम ने डीआईओएस से परीक्षा केंद्र को निरस्त कराने के आदेश दिए। हसायन और सहपऊ में भी परीक्षा केंद्रों पर नकल कराने वालों का जमावड़ा लगा रहा और अधिकारियोें की टीम को देखकर वहां हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed