{"_id":"7-11255","slug":"Hathras-11255-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरेटर ने ले ली टॉवर कर्मी की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरेटर ने ले ली टॉवर कर्मी की जान
Hathras
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई में गुरुवार की सुबह मोबाइल टॉवर कर्मी की जनरेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह लाइट चले जाने पर जनरेटर चला रहा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। निकटवर्ती गांव मीतई निवासी 22 वर्षीय श्योराज पुत्र कोमल सिंह गांव में लगे एक मोबाइल कंपनी के टॉवर पर कार्य करता था। गुरुवार की सुबह बिजली चले जाने पर वह टॉवर पर लगे जनरेटर को चला रहा था। तभी उसका मोबाइल जेब में से गिर गया। जैसे ही वह मोबाइल उठाने के लिए नीचे झुका तभी उसका अंगोछा जनरेटर के पटे की चपेट में आ गया। वह अंगोछे के बीच में फंस गया। जिससे उसका दम घुट गया और उसकी मौके मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
------
विज्ञापन
------