फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ‘मां बच्चे की प्रथम गुरु और घर पाठशाला’

‘मां बच्चे की प्रथम गुरु और घर पाठशाला’

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सासनी। मां बच्चे की प्रथम गुरु एवं घर प्रथम पाठशाला होता है। इस कारण महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। महिलाओं के शिक्षित होने से ही समाज एवं देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो सकते हैं। यह विचार गुरुवार को कन्या इंटर कॉलेज के 52वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. अर्जुन सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी अलीगढ़ ने व्यक्त किए। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पहार अर्पित कर समारोह का उद्घाटन किया। तदोपरांत बच्चों के सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सीमा श्रीवास्तव ने किया। समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम हिन्दुस्तान की कसम, कव्वाली, भस्मासुर वध के अलावा विभिन्न गानों पर संगीत के अनुरूप डांस प्रस्तुत कर दर्शक एवं अतिथियों की वाहवाही लूटी। प्रबंधक दीपेश भार्गव ने संस्था के आय व्यय का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। अंतिम चरण में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मदन मोहन अग्रवाल ने कहा कि नारी शिक्षा से ही परिवार एवं समाज का उत्थान संभव है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नारी जाति का शिक्षित होना जरूरी है। प्रधानाचार्या शशिबाला वर्मा ने कार्यक्रम के समापन की औपचारिक घोषणा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन के साथ ही छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया। इस मौके पर रालीव भार्गव, राजेश भार्गव, अरुण भार्गव, अंकित भार्गव, सतीश चंद्र गुप्ता, अंजय जैन, सुधीर अग्रवाल, रूप किशोर गुप्ता, डॉ. जितेंद्र सिंह सोलंकी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed