फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   योगिता के हत्यारों पर लगे एनएसए

योगिता के हत्यारों पर लगे एनएसए

Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी छात्रा योगिता की दुष्कर्म के बाद तेजाब डालकर की गई हत्या के मामले में शुक्रवार को उसके परिजन डीएम से मिले। इस दौरान उसके के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ एनएसए लगाए जाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी 15 वर्षीय योगिता पुत्री सुनील कुमार 19 जून को अपने घर से कस्बा लाड़पुर दवा लेने के लिए गई थी, लेकिन वह वापस नहीं आई। परिजनों ने उसकी कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस के उच्चधिकारियों के निर्देश के बाद इस मामले की रिपोर्ट थाना हाथरस जंक्शन में दर्ज हुई थी। जांच में यह सामने आया था कि मुजफ्फरनगर निवासी तरमीम पुत्र नासिर खां योगिता को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। यह बात भी सामने आई थी आरोपी युवक ने कई दिनों तक उसका मानसिक और शारीरिक रुप से शोषण किया था। 1 सितंबर को योगिता मुजफ्फरनगर क्षेत्र के कांकरौली नहर के निकट मरणासन्न हालत में मिली थी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेरठ हॉस्पीटल में भर्ती कराया था। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। जहां 10 अक्तूबर को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में तरमीम और उसकी मां फैमिदा बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। 20 नवंबर को मृतका के पिता सुनील कुमार के पास किसी दूसरे देश के नंबर से फोन आया था, जिसमें कहा गया था कि मुकदमे की पैरवी करना बंद कर दें और फैसला कर लें। नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी गई थी। मृतक के पिता सुनील कुमार ने डीएम को दिए पत्र में आरोपियों के खिलाफ एनएसए लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed