{"_id":"7-10158","slug":"Hathras-10158-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक में मौत के घाट उतारा था दिनेश को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक में मौत के घाट उतारा था दिनेश को
Hathras
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। नया बांस में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो इस युवक की हत्या छेड़खानी के शक के चलते की गई। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी सहित दो की तलाश कर रही है। उल्लेखनीय है कि थाना हाथरस गेट के गांव नयाबांस में रविवार की रात युवक दिनेश पुत्र रामकुमार की सरिया, डंडे आदि से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसके मामा श्रीनिवास को भी पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया था। हत्या की रिपोर्ट गांव के सुधीर, उसकी पत्नी विमला, उसकी बेटी शीलू और नौकर प्रवीण उर्फ लल्लू के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में यह कहा गया था कि कुछ दिनों पहले दिनेश ने सुधीर के यहां से नौकरी छोड़ दी थी। इस बात से सुधीर उससे नाराज था और इसी वजह से उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर दिनेश की हत्या कर दी और उसके मामा श्रीनिवास को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने अब इस मामले में दो नामजद विमला और प्रवीण उर्फ लल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ हाथरस गेट सुरेश बाबू का कहना है कि सुधीर के यहां दिनेश काम करता था और सुधीर को यह शक था कि वह उसकी लड़क ी से छेड़खानी आदि करता है। इसी को लेकर उसने पिछले दिनों दिनेश को नौकरी से निकाला था। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन भी सुधीर ने दिनेश को अपने गोदाम में अपनी लड़की से बातचीत करते देख दिया था। इसी से गुस्साए इन लोगों ने दिनेश को पकड़ लिया और उसकी सरिया आदि से प्रहार कर हत्या कर दी। इस दौरान जब उसका मामा वहां पहुंचा तो उसे भी पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। उन्होंने बताया कि अभी अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन