फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   दो घरों में लाखों का डाका

दो घरों में लाखों का डाका

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Hathras
Hathras Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। जिले में बदमाशों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। अब शनिवार की रात नकाबपोश डकैतों ने हाथरस जंक्शन के गांव नगला अलिया में दो घरों में डाका डाला। डकैत दोनों घरों लाखों रुपये के जेवरात और नकदी ले गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ भी की, लेकिन डकैतों का पता नहीं चल सका। डकैती के बाद पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है। हाथरस जंक्शन के गांव नगला अलिया में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे दर्जन भर नकाबपोश डकैत छत के रास्ते विपिन पुत्र चंद्रपाल सिंह के घर में घुस आए। आते ही डकैतों ने तमंचे व अन्य हथियारों के बल पर विपिन व उसके अन्य परिजनों को अपने कब्जे में लिया। विपिन की बहन-बहनोई भी वहां आए हुए थे। डकैत अलमारी से 4300 रुपये नकद, दो अंगूठी और मोबाइल फोन ले गए। इसके बाद डकैतों ने थोड़ी दूरी पर स्थित मूलाराम पौरुष के घर पर धाबा बोला। मूलाराम हाईडिल के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उस समय मूलाराम घर के बाहर बरामदे में सोए हुए थे। डकैतों ने आते ही उन पर तमंचे तान दिए और दरवाजा खुलवा लिया। घर के अंदर उनकी पत्नी कुंती देवी, पुत्र ब्रजेश, ब्रजेश की पत्नी ममता और बच्चे सोए हुए थे। ब्रजेश हाथरस रोडवेज में कर्मचारी है। घर में घुसते ही डकैतों ने इन लोगों को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया। कुछ डकैत तमंचे आदि तानकर इन पर निगाह रखे रहे, जबकि कुछ ने पूरे घर को खंगालना शुरू कर दिया। डकैतों ने संदूक और अलमारियों के ताले तोड़ दिए। डेढ़ घंटे तक डकैत पूरे घर को आराम से खंगालते रहे। डकैत इस घर से 44 हजार की नकदी के अलावा काफी सोने-चांदी के जेवरात, डेढ़ किलो चांदी लूटकर ले गए। सोने-चांदी के आभूषणों कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है। डकैतों के जाने के बाद घर के लोगोें ने शोर मचाया तो वहां काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो हाथरस जंक्शन थाना पुलिस वहां पहुंच गए। बाद में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed