फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख ठगे

नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख ठगे

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Hathras
Hathras Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद (हाथरस)। गांव चमरपुरा के एक युवक से कस्बे के एक कोचिंग सेंटर संचालक ने नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं लगने पर जब युवक अपने रुपये मांगने वहां पहुंचे तो कोचिंग सेंटर संचालक ने अपने भाइयों के साथ मिलकर दोनों युवकों और बीच बचाव करने आए एक अन्य युवक पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से तीन युवकों को गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर किया गया है। इस मामले में देर रात दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई। घटना के संबंध में गांव चमरपुरा निवासी मुकदम सिंह पुत्र छीतर सिंह ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके भाई बहादुर सिंह से दो माह पूर्व नौकरी लगाने के नाम पर मथुरा रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर के संचालक रिंकू पुत्र खुशीराम गौतम निवासी शेरपुर थाना सादाबाद ने 4 लाख रुपये लिए थे। नौकरी नहीं लगने पर जब उसके भाई बहादुर सिंह ने रुपये वापस करने की मांग की तो शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे रिंकू ने उन्हें अपने कोचिंग सेंटर पर बुलाया और रुपये ले जाने को कहा, लेकिन जब वह तथा उसके भाई बहादुर सिंह और बंटू रुपये लेने के लिए कोचिंग सेंटर पर पहुंचे तो वहां पहले से ही मौजूद रिंकू, संजीव, कृष्णकांत और विजयकांत पुत्रगण खुशीराम गौतम तथा उनके चार 4 अन्य साथियों ने उसे तथा उसके भाइयों को पकड़कर जातिसूचक गालियां देते हुए उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने आए पदम सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी चमरपुरा को भी सेंटर संचालक और उसके भाइयों ने मारपीट कर घायल कर दिया और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इधर, इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से विजयकांत पुत्र खुशीराम शेरपुर ने बहादुर सिंह पुत्र छीतर सिंह चमरपुरा, पदम सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी मड़नई, बंटू और लायक सिंह पुत्र छीतर सिंह निवासी चमरपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप है कि नामजद कोचिंग सेंटर पर आए और कहने लगे कि हमने चार लाख रुपये नौकरी के लिए रिंकू को दिए थे, नौकरी नहीं लगी है हमारे रुपये वापस करो, मैंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है बाद में दे दूंगा, इसी बात को लेकर इन लोगों ने मारपीट की। इसमें विजयकांत घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed