{"_id":"66d3b31389c7525dcb0de74a","slug":"95-cylinders-were-recovered-by-raiding-the-cattle-enclosure-hathras-news-c-56-1-sali1016-119450-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पशुओं के घेर में छापा मारकर 95 सिलिंडर बरामद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पशुओं के घेर में छापा मारकर 95 सिलिंडर बरामद किए
Sun, 01 Sep 2024 05:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक रोहित कुमार ने पूर्ति लिपिक के साथ दो दिन पूर्व बृहस्पतिवार को गांव सिथरापुर में पशुओं के एक घेर में छापा मारा। इस दौरान घेर से इंडेन कंपनी के 95 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए। कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत सुनीता गैस सर्विस के गोदाम प्रभारी अजय कुमार और सुनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि 29 अगस्त को उन्होंने ग्राम सिथरापुर में तेजवीर सिंह के आवासीय पशुओं के घेर पर छापा मारा। इस दौरान वहां इंडेन कंपनी के 95 घरेलू सिलिंडर मिले। इनमें से दो सिलिंडर भरे और 93 खाली थे। तेजवीर ने बताया कि उनके घेर से प्रतिदिन गोदाम प्रभारी अजय कुमार द्वारा मैक्स गाड़ी के माध्यम से लगभग 90 से 100 सिलिंडर भरे हुए लाए जाते हैं और फिर उनके घेर से ही ग्राहकों को वितरित किए जाते हैं।
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि छापे के दौरान घेर पर पशु बंधे हुए थे और एक परिवार घेर में पीछे की ओर रह रहा था। यहां अग्निशमन के उपकरण भी नही थे। सिलंडर खुले में रखे मिले, जबकि सुनीता गैस सर्विस सहपऊ का गोदाम ग्राम पीहुरा में स्थित है। इसकी तेजवीर के घर से दूरी करीब 20 किमी है। इससे यह प्रतीत होता है कि गोदाम प्रभारी ने सिलिंडरों को यहां कालाबाजारी के उद्देश्य से जमा किया गया है। अजय कुमार ने गैस सिलिंडर भंडारण में लापरवाही और अनियमितता बरती हैं। इन सिलिंडरों को कुरसंडा रोड स्थित निर्मल भारत गैस के गोदाम प्रभारी रवींद्र चौधरी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।