{"_id":"0eea90175540542d688e556abfd83cb9","slug":"887-votter-in-mlc-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"887 मतदाता करेंगे एमएलसी चुनाव में वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
887 मतदाता करेंगे एमएलसी चुनाव में वोट
hathras
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। एमएलसी चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने मतदाता सूची जारी कर दी है। सूची में जिले के 887 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। सूची में पुराने बीडीसी सदस्यों, नगर पालिका और पंचायतों के सभासद, जिला पंचायत सदस्य एवं संगठित ग्राम पंचायतों के प्रधाना को मतदान का अधिकार दिया गया है, जबकि सांसद और विधायकों को भी मतदान का अधिकार होगा।
जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत चुनाव के बाद अब चुनाव आयोग ने एमएलसी चुनाव की भी तैयारी शुरू कर दी हैं। इस चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने डीएम को मतदान करने वाले मतदाताओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची भी उपलब्ध करा दी है। इस सूची में अब तक संगठित हो चुकीं ग्राम पंचायतों के प्रधान, पुराने बीडीसी सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्यों के अलावा नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सभासदों को ही वोट करने का अधिकार दिया गया है। सूची में जिला पंचायत सदस्य एवं सांसद और विधायक भी मतदाता बनाए गए हैं।
इस वोटर लिस्ट में नवनिर्वाचित असंगठित ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मतदान का अधिकार नहीं दिया गया है, क्योंकि अभी नई क्षेत्र पंचायतों का गठन नहीं हुआ है। सूची मिलते ही चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। एमएलसी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोगों ने उन सभी मतदाताओं से संपर्क स्थापित करना शुरू कर दिया है, जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल हैं, ताकि वह इस चुनाव में वह इन मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करा सकें। इसके लिए राजनीतिक हलकों में रणनीति तैयार होने लगी है।