फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अब जिले में गेंहू भंडारण के लिए आ रही जगह की किल्लत

अब जिले में गेंहू भंडारण के लिए आ रही जगह की किल्लत

Sat, 18 May 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
अब जिले में गेंहू भंडारण के लिए आ रही जगह की किल्लत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


जिले में गेहूं भंडारण के लिए जगह की किल्लत आ रही है। लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं भंडारण के इंतजाम में विभागीय अधिकारी फेल नजर आ रहे हैं। जिले के सादाबाद व सहपऊ क्षेत्र का गेहूं आगरा भेजा जाएगा। मंडी समिति का वेयर हाउस फुल हो गया है। गेहूं से लदी गाड़ियों के देरी से उतरने के कारण केंद्र प्रभारियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में 64 क्रय केंद्रों की मदद से 57 हजार नौ सौ एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य शासन से मिला है। जिसके सापेक्ष गुुरुवार तक जिले के केंद्रों पर मात्र 24417 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। अभी लक्ष्य के सापेक्ष करीब 42 प्रतिशत गेहूं खरीद हुई है। खरीदने के साथ 9869.51 एमटी गेहूं अभी केंद्रों पर ही है। वहीं चंद प्रतिशत गेहूं खरीद के साथ गेहूं रखने के इंतजाम फेल होते नजर आ रहे हैं। क्योंकि मंडी समिति में बना वेयर हाउस फुल हो गया है।
विज्ञापन


गिजरौली स्थित एफसीआई के वेयर हाउस में भी ट्रकों से गेहूं को देरी उतारा जा रहा है। सादाबाद व सहपऊ क्षेत्र के क्रय केंद्र पर आने वाले गेहूं को आगरा के वेयर हाउस में भेजा जा रहा है। सिकंदाराराऊ में पंत चौराहा के निकट गोदाम को किराए पर लेना पड़ा है। इस मामले में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अशोक कुमार का कहना है मंडी स मिति का वेयर हाउस फुल हो गया है। गिजरौली पर गेहूं को उतारा जा रहा है। सादाबाद व सहपऊ के गेहूं को आगरा भेजा जा रहा है। गेहूं खरीद के साथ रखने पर्याप्त इंतजाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed