{"_id":"5cbe1154bdec221468053e03","slug":"81555960148-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन से अधिक अधिकारी व कर्मचारी मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन से अधिक अधिकारी व कर्मचारी मिले गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विकास भवन में संचालित कार्यालयों का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने सुबह 10:40 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण को लेकर अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों में खलबली मच गई। इस मौके पर गंदगी व्याप्त देख डीएम का पारा चढ़ गया। निरीक्षण के दौरान आधा दर्जन से अधिक अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। डीएम ने सभी गैरहाजिर कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीएम ने जिला कृषि अधिकारी, सहायक अभियंता कक्ष, सहायक जिला निर्वाचन कार्यालय, पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय तथा अन्य विकास विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी, सहायक अभियंता सिंचाई खंड, डीपीआरओ, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकारी, सहायक अभियंता जिला ग्राम विकास अभिकरण, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार, निर्माण खंड उत्तर प्रदेश जल निगम के नीरज पाराशर, योगेश पाराशर, डिप्टी सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के संगणक मुकेश वर्मा गैरहाजिर पाए गए।
विज्ञापन
अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय के उपस्थिति रजिस्टर के निरीक्षण के दौरान निरंजन सिंह तथा वरिष्ठ सहायक ब्रज मोहन आकस्मिक अवकाश पर थे परंतु उपस्थित पंजिका में आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र उपलब्ध नहीं था। डीएम ने कहा कि उचित स्पष्टीकरण न होने की दशा में वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों के सामने भारी मात्रा में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी देवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।