{"_id":"59495d574f1c1bfe2d8b4611","slug":"81497980247-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में उमड़े फरियादी, 207 शिकायतें आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में उमड़े फरियादी, 207 शिकायतें आईं
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला, सिकंदराराऊ/हाथरस।
जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की मौजूदगी में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों का मेला लगा रहा। कुल 207 फरियादी आए। इनमें से केवल पांच लोगों की ही शिकायतों का मौके पर समाधान हो सका।
एक गरीब दिव्यांग महिला डीएम के सामने आवास के लिए फफक-फफककर रो पड़ी तो गांव सुम्मेरपुर कचौरा के बाशिंदों ने गांव के पोखर पर अवैध कब्जे की शिकायत की। लोगों ने बताया कि कब्जे के चलते गांव का पानी आबादी के बीच हिलोरें मार रहा है।
डीएम के पहुंचने की सूचना से सुबह से ही तहसील परिसर में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे जिले के अधिकारी भी पहुंचे थे। दिव्यांग सीमा पत्नी लाल सिंह निवासी गांव मुगलगढ़ी ने रोते हुए डीएम को बताया कि उसका पति मजदूरी करता है और वह गांव में टिनशेड डालकर परिवार का गुजारा कर रही है।
विज्ञापन
कई बार वह तहसील दिवस में आकर फरियाद कर चुकी है कि उसे आवास दिलवाया जाए, लेकिन मिल नहीं रहा है। उसे दिव्यांग पेंशन मिलने की स्वीकृति मिली है, लेकिन आज तक मिली नहीं है।
गांव सुम्मेरपुर कचौरा के ग्रामीणों ने गुहार लगाई कि गांव की पोखर पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है, जिससे गांव का गंदा पानी पोखर में जाना बंद हो गया है। गंदा पानी गांव में चारों तरफ घूम रहा है, जिससे गांव में कीचड़ तथा गंदगी व्याप्त हो गई है।
इसके अतिरिक्त राजस्व, पुलिस, बिजली, नगर पालिका और राशन की दुकानों से संवंधित शिकायतों की भरमार रही। एसपी की अनुपस्थित में एडिशनल एसपी डॉ. अरविंद कुमार ने शिरकत की।