{"_id":"5d77f0a58ebc3e93be63327f","slug":"80-thousand-ration-card-holders-will-not-get-kerosene-anymore-hathras-news-ali2132302174","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 हजार राशन कार्डधारकों को नहीं मिलेगा अब मिट्टी का तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 हजार राशन कार्डधारकों को नहीं मिलेगा अब मिट्टी का तेल
विज्ञापन
80 हजार राशन कार्डधारकों को नहीं मिलेगा अब केरोसिन
गैस कनेक्शन और बिजली कनेक्शन होने पर शासन ने की यह कटौती
प्रशांत भारती
हाथरस। जिले के 80 हजार राशन कार्डधारकों को इस माह से मिट्टी का तेल नहीं मिल सकेगा। विभाग की ओर से इन कार्डधारकों को चिन्हित कर लिया गया है। ये वो कार्डधारक हैं, जिनके पास रसोई गैस कनेक्शन और बिजली कनेक्शन मौजूद हैं। शासन के आदेश के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जिले में वर्तमान में 2.93 लाख राशन कार्डधारक हैं। इन कार्डधारकों का विभाग की ओर से सर्वे किया जा रहा है। शासन के निर्देश के अनुसार अब इस माह से जिले के उन कार्डधारकों को मिट्टी का तेल नहीं दिया जाएगा, जिन कार्डधारकों के नाम बिजली का कनेक्शन और एलपीजी गैस कनेक्शन हैं। आदेश के आने के बाद विभाग ने विद्युत विभाग और गैस एजेंसी संचालकों से डाटा एकत्रित करने का काम शुरू कर दिया है। इस डाटा को आधार नंबर के सामने अलग किया जा रहा है।
इस माह जिले के करीब 80 हजार कार्डधारकों को मिट्टी का तेल नहीं मिल सकेगा। विभाग की ओर से कुल कार्डधारकों में ऐसे 30 फीसदी करीब कार्डधारक चिन्हित किए गए हैं, जिनके पास दोनों ही कनेक्शन मौजूद हैं। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि इन कार्डधारकों के नाम पॉस मशीन में सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही मिट्टी का तेल वितरण से अलग कर दिए जाएंगे।