फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   80 CCTV cameras will be installed in the fair, the gate is ready

मेले में लगेंगे 80 सीसीटीवी कैमरे, गेट बनकर तैयार

Tue, 30 Aug 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
80 CCTV cameras will be installed in the fair, the gate is ready
मेला में तैयार पंडाल। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मेला श्री दाऊजी महाराज में हर व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे की जद में होगा। मेले की निगरानी के लिए 80 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मेला पंडाल में होने वाले कार्यक्रमों में डिजिटल साउंड चार चांद लगाएगा। झूला लगाने का काम तेजी से चल रहा है। सफाई, रंगाई पुताई व बैरिकेडिंग का काम चल रहा है।
मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियां तेज हो गईं हैं। मेले में हो रहे काम की लगातार जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। ठेकेदार का कहना है कि मेला क्षेत्र में पांच दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रवेश द्वार बनकर तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन

हलुवा पराठा, खजला, आदि की दुकानें लग गई है। रेंजर झूला, चरख, नाव, जिम्मी सर्कस लगाया जा रहा है। क्षेत्र में पीने के पानी के लिए जगह जगह पाइप लाइन बिछाकर इंतजाम किया जा रहा है। कन्हैया जी, दाऊबाबा की पेटिंग लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मेले में 200-300 दुकानें लगाने की कार्य योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed