{"_id":"64d2907baa2f38623a0cb774","slug":"75-ration-shops-will-be-made-model-shops-in-the-district-hathras-news-c-56-1-sali1016-3197-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जिले में 75 राशन की दुकानों को बनाया जाएगा मॉडल शॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जिले में 75 राशन की दुकानों को बनाया जाएगा मॉडल शॉप
Wed, 09 Aug 2023 12:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले में राशन की 75 दुकानों को चिन्हित कर मॉडल शॉप के रूप में विकसित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने दी।
डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम सभाओं और शहरी क्षेत्र में नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद द्वारा अपने आर्थिक स्रोतों और मनरेगा से ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत भवन और नगरीय क्षेत्र में सामुदायिक भवनों के नजदीक स्थान की उपलब्धता पर उचित दर की मॉडल शॉप का निर्माण किया जाएगा। इस दुकान का निर्माण कम से कम 484 वर्ग फीट में कराया जाएगा। इसमें एक वृहद कक्ष, एक कमरा और एक बरामदा बनाया जाएगा। साथ ही इसमें सूक्ष्म पौधरोपण के लिए जगह शामिल की जाएगी।
डीएम ने कहा कि उचित दर की मॉडल शॉप बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि मॉडल शॉप ग्राम से दूर न हो, जिससे कार्डधारकों को पहुंचने में किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े। सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत भारी व बड़े वाहन से उचित दर की दुकान पर सीधे खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारियों को अभियान चलाकर ऐसे पेंशनधारकों, जिनका राशन कार्ड नहीं बना है, उनको राशन कार्ड जारी करने अथवा फैमली आईडी सृजित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि/रा डॉ. बसंत अग्रवाल, सभी एसडीएम, बीडीओ, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव, सभी अधिशासी अधिकारी नगरीय निकाय, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक आदि उपस्थित थे।