{"_id":"5cd5c4fcbdec22070264b26d","slug":"71557513468-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसमलाई खाने के बाद बीमार हुआ पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसमलाई खाने के बाद बीमार हुआ पूरा परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पवलोई में रसमलाई खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य बीमार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद सभी अपने घर चले गए।
पवलोई निवासी महावीर गुरुवार को मंडी में गेहूं बेचने आए थे। यहां पर गेहूं बेचने के बाद वह सासनी गेट चौराहा से घर के लिए रसमलाई खरीद कर ले गए। वह रसमलाई को घर पर रखकर खेत पर चले गए। परिवार के सभी सदस्यों ने रसमलाई को खा लिया, जिसके कुछ देर बाद ही परिवार के सदस्यों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी।
अमिता देवी पत्नी महावीर, बेटी अंजली, मुस्कान, लक्ष्मी, प्रिया, बेटा राम अवतार और अर्जुन पुत्र सुनील की तबियत ज्यादा खराब होने लगी। ग्रामीणों की मदद से सभी को रात को करीब एक बजे जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर काफी देर चले इलाज के बाद शुक्रवार की सुबह सभी अपने घर चले गए।