फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   तहसीलों से दो हजार किसानों को मिलेंगे सर्टिफिकेट

तहसीलों से दो हजार किसानों को मिलेंगे सर्टिफिकेट

Wed, 13 Sep 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
तहसीलों से दो हजार किसानों को मिलेंगे सर्टिफिकेट
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


फसल ऋण मोचन योजना में कर्जमाफी के लिए चुने गए किसानों को अब दूसरे चरण में प्रमाण पत्र वितरित कराने की तैयारी शुरू हो गई है। दूसरे चरण में अब प्रत्येक तहसील से दो-दो हजार किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र वितरित कराए जाएंगे।

 

तहसीलवार ऐसे किसानों की सूची तैयार कर ली गई है। सभी एसडीएम और तहसीलदाराें को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने यहां कार्यक्रम तय कर चयनित किसानों को ऋणमाफी के प्रमाण पत्रों का वितरण सुनिश्चित कराएं। इनके बाद जो किसान रह जाएंगे, उनको बैंकों से सीधे ही प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में कुल 21,779 किसानों का चयन फसल ऋण मोचन योजना में कर्ज माफी के लिए किया गया है। पहले चरण में जिला स्तर पर पांच हजार किसानों को प्रभारी मंत्री के हाथों ऋण मोचन योजना के प्रमाण पत्र वितरण कराए गए। अब भी जिले में करीब 13 हजार किसानों को प्रमाण पत्रों का वितरण बाकी रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन किसानों को भी कर्जमाफी के प्रमाण पत्र मिलने का बेसब्री से इंतजार है और वह इसके बारे में पता करने के लिए रोजाना तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं। यही वजह है कि दूसरे चरण में अब प्रशासन ने तहसील स्तर पर किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित कराने का निर्णय लिया है।

तहसील स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों के हाथों से दो-दो हजार किसानों को ऋणमाफी के प्रमाण पत्र दिलवाए जाने की तैयारी की जा रही है। तहसील अधिकारियों से कहा गया है कि वह अपनी सहूलियत के हिसाब से तारीख तय करके कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था कराएं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रेखा एस चौहान का कहना है कि जल्द ही तहसील स्तर पर इन प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed