{"_id":"59ac49384f1c1b07278b4fe8","slug":"71504463160-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने लगाया एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन, गंवा बैठा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर ने लगाया एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन, गंवा बैठा हाथ
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
एक चिकित्सक द्वारा लगाए गए इंजेक्शन से मरीज के हाथ में इंन्फेक्शन हो गया। अब मरीज ने इसकी शिकायत सीएम और सीएमओ से की है। पत्र में मरीज ने चिकित्सक का क्लीनिक पुलिस की मिलीभगत से चलने का भी आरोप लगाया है।
मडराक अलीगढ़ निवासी सत्यवीर पुत्र जीवन प्रकाश ने पत्र में आरोप लगाए कि 11 जुलाई को वह अपने भाई की ससुराल चित्रपुर जिला हाथरस में गया था।
उसी रात अचानक उसके पेट में दर्द हुआ तो भाई की ससुराल के लोग उसे पोरा के एक चिकित्सक के पास ले गए। वह अपने आप को एमबीबीएस डॉक्टर बताता है। उसे डॉक्टर ने बाएं हाथ में एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसके हाथ में इन्फेंक्शन हो गया। 16 जुलाई को उसने थाना सिकंदराराऊ में मुकदमा दर्ज कराया।
आरोप है कि यह फर्जी डॉक्टर पुलिस की मिलीभगत से अपना क्लीनिक चला रहा है। इसके पास कोई डिग्री भी नहीं है। सत्यवीर ने कहा कि इंन्फेक्शन होने के बाद अब उसे अपना बायां हाथ कटवाना पड़ा है। पत्र में पीड़ित ने सीएम से मांग की है कि इस फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कराकर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मामले में सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने एसीएमओ को जांच सौंप दी है।