फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   70% of paddy transplantation has been completed in the district

Hathras News: जिले में धान की 70 फीसदी रोपाई हुई पूरी

Sat, 12 Jul 2025 01:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
70% of paddy transplantation has been completed in the district
खेत में धान की रोपी गई फसल। संवाद - फोटो : samvad
जिले में किसानों ने धान की रोपाई का कार्य तेज कर दिया है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 70 फीसदी रोपाई हो चुकी है।
विज्ञापन

खरीफ के सीजन में जिले के किसान प्रमुख रूप से धान की फसल करते हैं। पिछले साल जिले में करीब 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल की गई थी। इस साल भी करीब 24 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल होने की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार एक से 15 जुलाई तक धान की रोपाई का समय सही माना जाता है। यही कारण है कि इन दिनों किसान धान की रोपाई में जुटे हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में करीब 70 फीसदी रोपाई हो चुकी है। जिले में करीब 15 हजार हेक्टेयर में रोपाई हो चुकी है। दो-चार दिन में किसान शेष भूमि पर धान की रोपाई कर लेंगे।

-

किसानों के बोल-

- यह समय धान की रोपाई के लिए सही माना जाता है। इसलिए हम रोपाई में जुटे हुए हैं। जल्द ही रोपाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - राजकुमार, किसान, कलवारी।
विज्ञापन


---

- खरीफ के सीजन में हम धान की फसल करते हैं। इस साल भी अपने खेतों में धान की फसल करेंगे। जल्द ही खेती का कार्य पूरा कर लेंगे। - अंकित, किसान, झींगुरा।



----

वर्जन-

खरीफ के सीजन में जिले के किसान प्रमुख रूप से धान की फसल करते हैं। अब तक करीब 70 फीसदी रोपाई का कार्य पूरा हो चुका है। करीब 15 हजार हेक्टेयर में किसानों ने धान की रोपाई कर ली है। - एनडी तिवारी, जिला कृषि अधिकारी, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed