{"_id":"5b8ad9f442c79217f35dabf4","slug":"61535826420-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत राज मंत्री से जिले को ओडीएफ घोषित कराने की तैयारी में विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत राज मंत्री से जिले को ओडीएफ घोषित कराने की तैयारी में विभाग
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को ओडीएफ घोषित करने के लिए विभाग की ओर तमाम उपाय किए जा रहे हैं। अब विभाग मेला श्रीदाऊजी महाराज में होने वाले पंचायतराज सम्मेलन के मौके पर जिले को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) घोषित कराने की भूमिका बना रहा है। यह सम्मेलन दो अक्तूबर को मेला पंडाल में आयोजित होगा।
विभाग इस मौके पर पंचायतराज मंत्री को बुलाने के लिए शासन स्तर पर वार्ता में लगा हुआ। विभागीय अधिकारी जिले को मंत्री के द्वारा ओडीएफ घोषित कराने का प्रयास कर रहे हैं।
मेला श्रीदाऊजी महाराज में दो अक्तूबर को पंचायतराज सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में जिले के सभी ग्राम प्रधान भाग लेते हैं। इस बार इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
डीपीआरओ शहनाज अंसारी ने बताया कि इस सम्मेलन में पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को बुलाने के लिए वार्ता की जा रही है। इस अवसर उन्हीं से जिले को ओडीएफ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग इसे लेकर शासन स्तर से वार्ताओं में लगा हुआ है। पंचायतराज मंत्री के आने से पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी भी सम्मेलन में बढ़ेगी।