फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   600 daily commuters to Delhi have been facing difficulties for four days.

Hathras News: रोजाना दिल्ली जाने वाले 600 मुसाफिर चार दिन से परेशान

Sun, 26 Jul 2026 02:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
600 daily commuters to Delhi have been facing difficulties for four days.
हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : Samvad
दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों की परेशानी लगातार चौथे दिन भी कम नहीं हुई। हाथरस से दिल्ली के बीच चलने वाली दो प्रमुख पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त रहने से रोजाना 600 यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन मुसाफिरों को वैकल्पिक ट्रेनों और बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हाथरस किला स्टेशन से दिल्ली जाने वाली एचएडी पैसेंजर शनिवार को लगातार चौथे दिन भी निरस्त रही। इस ट्रेन के लिए प्रतिदिन 450 टिकटों की बिक्री होती है। इधर, टूंडला से चलकर हाथरस जंक्शन होते हुए दिल्ली जाने वाली टीएडी पैसेंजर भी चौथे दिन नहीं चली। इस ट्रेन के लिए भी प्रतिदिन करीब 150 टिकटों की बिक्री होती है।
विज्ञापन

दोनों ट्रेनों के लगातार निरस्त रहने से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन यात्रियों का कहना है कि लगातार ट्रेनों के निरस्त रहने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है और उन्हें अधिक किराया देकर अन्य साधनों से यात्रा करनी पड़ रही है। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार ने बताया कि तकनीकी कारणों से ट्रेनों का संचालन बंद है, यात्रियों को चाहिए कि वह ट्रेन की स्थिति की जानकारी पहले से ही कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस किला और जंक्शन के बीच पैसेंजर का संचालन बंद
हाथरस। हाथरस किला से हाथरस जंक्शन के बीच चलने वाली ट्रेन बीते चार दिनों से बंद है। दिल्ली से चलकर हाथरस जंक्शन के रास्ते हाथरस किला स्टेशन तक पहुंचने वाली ट्रेन संख्या 64582 यहां 10 मिनट ठहरती है। इसके बाद ट्रेन संख्या 64585 बनकर हाथरस जंक्शन पहुंचती है। सुबह पांच बजे यही ट्रेन दूसरे नंबर 64586 के साथ हाथरस जंक्शन से हाथरस किला जाती है और वहां से सुबह 5:45 बजे ट्रेन संख्या 64581 बनकर दिल्ली जाती है। रेलवे ने ट्रेन संख्या 64581-64582 को तो आधिकारिक रूप से निरस्त घोषित किया है, लेकिन 64585-64586 का संचालन भी चार दिनों से अघोषित रूप से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed