फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   60 kg brass bell stolen from Jaharveer Baba temple

जाहरवीर बाबा मंदिर से 60 किलो पीतल के घंटे चोरी

Tue, 08 Jun 2021 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
60 kg brass bell stolen from Jaharveer Baba temple
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कोंकना कलां से रविवार की रात को चोरों ने नगला बिहारी जाने वाले मार्ग पर स्थित बाबा जाहरवीर मंदिर से 60 किलो पीतल के घंटे चोरी कर लिए। मंदिर संस्थापकों के सदस्य आदेश कुमार पालीवाल ने बताया कि मंदिर में रात को कोई पुजारी नहीं रहता।
उनके परिवार के ही लोग सुबह एवं शाम को मंदिर की सफाई और आरती करते हैं। सोमवार की सुबह जब वह मंदिर की सफाई एवं पूजा करने गया तो मंदिर के दरवाजे पर लगा ताला गायब था और ताले का कुंदा टूटा हुआ था।
विज्ञापन

मंदिर का दरवाजा खोलने पर देखा कि मंदिर में जंजीरों के सहारे लटके सभी पीतल के घंटे गायब थे। इन घंटों में 60 किलो से अधिक वजन था। मंदिर के 22 किलो वजन के मुख्य घंटे 22 गायब थे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चोरी की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed