{"_id":"56f039114f1c1b7f17f14d24","slug":"6-35-pm-the-evening-will-turn-23-big-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 को शाम 6.35 बजे जलेगी बड़ी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 को शाम 6.35 बजे जलेगी बड़ी होली
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। होली पर्व को लेकर तैयारियां जोर शोर से हो रही हैं। शहर में प्रमुख स्थानों पर रखी जाने वाली बड़ी होली पर भी लोग तैयारियों में जुट गए हैं। होली के लिए लकड़ी, आतिशबाजी, फूलमाला, सजावट, विद्युत झालरों को लगाने के लिए ऑर्डर दे दिए गए हैं। शहर के किला गेट स्थित बड़ी होली, मुरसान गेट गंदा कुआं और होली वाली गली में रखी जाने वाली प्रमुख होली की तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुरसान गेट गंदा कुआं पर मंगलवार की रात होली रख दी जाएगी। आयोजक पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। इधर, किला गेट पर रखी जाने वाली होली का दहन करने के लिए समय निर्धारित हो गया है। किला गेट पर मुरसान गेट गंदा कुआं पर रखी जाने वाली प्रमुख होली पर मेला लगता है और काफी लोगों की भीड़ उमड़ती है। होली के प्रबंधक सुरेश चंद्र आंधीवाल ने शहर के धार्मिक विद्वानों व सहयोगी डॉ. ओपी शर्मा, रामगोपाल आंधीवाल, कृष्णगोपाल आंधीवाल, सीताराम मिश्रा, दिनेश पंडित से विचार-विमर्श के बाद होलिका दहन का समय 23 मार्च को शाम प्रदोषकाल यानि 6 बजकर 35 मिनट पर होगा। शीतल होली का पूजन महिलाएं 23 की सुबह 11 बजे से होलिका दहन तक कर सकती हैं।
विज्ञापन