{"_id":"64e8f9a65f95c6f00d0d0107","slug":"55-old-vehicles-of-government-departments-will-be-scrapped-hathras-news-c-56-1-mrt1060-3904-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सरकारी महकमों के 55 पुराने वाहनों को किया जाएगा कबाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सरकारी महकमों के 55 पुराने वाहनों को किया जाएगा कबाड़
Sat, 26 Aug 2023 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्तर पर 15 साल से अधिक पुराने वालों को कबाड़ करने की मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत जिले में चल रहे 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को भी कबाड़ करने की शुरुआत कर दी गई है। यह शुरुआत सरकारी महकमों से हो रही है। इसमें जिले के 55 सरकारी वाहनों को कबाड़ करने के लिए सभी को पत्र जारी किए गए हैं।
प्रदेश में पांच हजार 15 साल से अधिक पुराने वाहनों का संचालन हो रहा है। जिले में भी इस तरह के वाहनों को खत्म किए जाने के लिए निर्देश जारी हुए हैं। इस क्रम में एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह की ओर से जनपद के सभी सरकारी महकमों को वाहन सुपुर्दगी के लिए पत्र लिखा है।
इसमें जिला मजिस्ट्रेट के कुल छह वाहन, पुलिस के 28, चिकित्सा विभाग के पांच, पंचायतराज विभाग, ट्रेजरी व वन विभाग के एक-एक वाहन व अन्य 13 वाहनों को कबाड़ किया जाएगा। इन सभी वाहनों को कबाड़ करने के बाद निजी वाहनों को कबाड़ करने की मुहिम छेड़ी जाएगी।
विज्ञापन
कबाड़ केंद्र के लिए मांगे जा रहे आवेदन
वाहनों को कबाड़ किए जाने के लिए एआरटीओ द्वारा मुहिम शुरू कर दी गई है, लेकिन जिले में कबाड़ केंद्र न होने की वजह से तमाम वाहनों को बाहर जनपदों में कबाड़ करने के लिए भेजा जाएगा। एआरटीओ नीतू सिंह ने बताया कि जो भी व्यक्ति कबाड़ केंद्र की स्थापना करना चाहता है, वह आवेदन कर सकता है।