फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   54 nominations, lawsuit against 150 unknown people

54 नामजद, 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा

Sun, 06 Aug 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sun, 06 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
54 nominations, lawsuit against 150 unknown people
सांकेतिक चित्र
सादाबाद के बढ़ार चौराहे के निकट हादसे में युवक की मौत पर हुए बवाल के मामले में सादाबाद कोतवाली पुलिस ने 54 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


गौरतलब हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने आगरा-अलीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया था। पुलिस टीम पर पथराव किया गया था। दो रोडवेज बसों समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी। सीओ सादाबाद को घेरकर धक्का-मुक्की की गई, जबकि एक पुलिस कर्मी की भीड़ ने पिटाई करते हुए रायफल भी छीन ली थी। बाद में हालांकि उनकी बंदूक वापस मिल गई थी। करीब तीन घंटे तक हाइवे पर अराजकता का माहौल रहा था। हालात संभालने के लिए पुलिस को भी हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


वरिष्ठ उप निरीक्षक विपिन कुमार की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जीतू पुत्र जगदीश प्रसाद, संजय पुत्र राम सिंह निवासी बढ़ार, चीता निवासी सलेमपुर, मनीष बाबाजी निवासी सलेमपुर, प्रमोद पुत्र धनीराम निवासी बढ़ार, लालो बाबाजी सलेमपुर, कुलदीप बाबाजी सलेमपुर, विवेक टेलर पुत्र धनीराम निवासी बढ़ार, प्रवीन पुत्र बांकेलाल बढ़ार, संतो पुत्र राजेंद्र निवासी बढ़ार, मनेाज पुत्र बालकिशन बढ़ार, भोला पुत्र नत्थो निवासी बढ़ार, लल्लू पुत्र साहब सिंह निवासी मांगरू, मनोज पुत्र ओमप्रकाश निवासी बढ़ार, सतीश पुत्र धनीराम निवासी बढ़ार, संजू पुत्र तोताराम निवासी सलेमपुर, विजय पुत्र बाबूलाल बढ़ार, कान्हा पुत्र महावीर सिंह निवासी बढ़ार, रवींद्र पुत्र मुन्नीलाल निवासी सौरैया, डंबर सिंह पुत्र रघुवीर निवासी कोठीनगला, सुरेश पुत्र सरूपा निवासी कोठी बढ़ार, इरसाद पुत्र लियाकत निवासी बढ़ार, रमेश पुत्र खचेरा निवासी सलेमपुर, महेश निवासी सलेमपुर, सतेंद्र निवासी लाल सिंह निवासी कोठी बढ़ार, श्रीकृष्ण पुत्र महाराज सिंह निवासी बढ़ार,कलुआ पुत्र ताराचंद्र निवासी सलेमपुर, बंटी पुत्र बलवीर कोठी बढार, गनेशी का दोनों लड़के बढ़ार को नामजद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही योगेश मेडिकल स्टोर बढ़ार चौराहा निवासी लतारपुर सासनी, कमल पुत्र रनवीर सिंह कोठी बढ़ार, विपिन पुत्र पूरन सिंह बढ़ार, दिनेश बघेल पुत्र नेत्रपाल कोठी बढ़ार, शमसाद अली पुत्र लियाकत अली, अजीत पुत्र रनीवर सिंह सौरैया, दिनेश पुत्र महावीर सिंह बढ़ार, पप्पू पुत्र महावीर सिंह जाट बढ़ार, सम्मेर सिंह बघेल विसाना गंभीर पट्टी,पवन पुत्र बेचेलाल कोठी बढार, रक्षपाल पुत्र राजपाल सलेमपुर, होशियार सिंह पुत्र केदराम जाट सलेमपुर, कान्हा पुत्र रामवीर सिंह सलेमपुर, अनीश पुत्र रज्जोदेवी सलेमपुर, योगेश पुत्र बालकिशन बढ़ार, मुकेश पुत्र चुन्नालाल बढ़ार, हरवीर पुत्र मनोहर लाल गढ़ी अहवरन, सोनू निवासी सलेमपुर, प्रवीन पुत्र बाकेलाल बढ़ार, जाहिद पुत्र इशाक खां बढ़ार, रंजीत पुत्र तीरथलाल बढ़ार, अफसर पुत्र मो.अली बढ़ार, अवधेश पुत्र ज्ञान सिंह बढ़ार, बंटी गौतम पुत्र विष्णु गौतम, संजय गौतम सलेमपुर को नामजद किया गया है, जबकि 150 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। 


रिपोर्ट में आरोप है कि इन लोगों ने शांति व्यवस्था की ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल मानवेंद्र सिंह को जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड सिर पर मार दी। उसकी सरकारी रायफल 303 बोर छीन ली और रायफल लेकर भागने लगे।  पुलिस ने रायफल, मैगजीन को उपद्रवियों से छीन लिया। आरोपियों पर धारा 147, 148, 149, 307, 332, 333, 353, 393, 504, 427, 336 और 2/3 लोक संपति क्षति निवारण अधिनियम व धारा सात सीएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed