{"_id":"66ecced5bdfb9a480107aa37","slug":"53-houses-collapsed-due-to-catastrophic-rain-woman-died-in-aligarh-hathras-news-c-2-1-mrt1037-488824-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आफत की बारिश से गिरे 53 मकान, अलीगढ़ में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आफत की बारिश से गिरे 53 मकान, अलीगढ़ में महिला की मौत
Fri, 20 Sep 2024 06:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:54 AM IST
सार
हाथरस के शाहजमाल इलाके में बारिश थमने के बाद भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश और ईशन व करवन नदी के उफान से धान, बाजरा, ज्वार और सब्जियों की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
मोहल्ला मधुगढ़ी में गिरी मकान की छत
- फोटो : संवाद
विस्तार
लगातार हो रही बारिश आफत बनकर टूट रही है। 19 सितंबर को भी अलीगढ़ और हाथरस में 53 मकान गिर गए। अलीगढ़ के गांव मलिकपुरा में गिरे मकान के मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। एक अन्य महिला घायल हुई है।
विज्ञापन
शहर के शाहजमाल इलाके में बारिश थमने के बाद भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश और ईशन व करवन नदी के उफान से धान, बाजरा, ज्वार और सब्जियों की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। गांव मलिकपुरा निवासी अनीश खां का मकान बुधवार की देर शाम बारिश के बीच गिर गया था। एक कमरा बचा था, जिससे महिलाएं सामान निकाल रही थीं। तभी कमरे की छत गिर गई। अनीश की पत्नी शबाना (36) की मलबे में दबकर मौत हो गई। हाथरस जिले में 22 मकान और एक दुकान गिरने की सूचना है। इन हादसों में चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ में कुल 31 मकान गिरने की सूचना है। बारिश के चलते अतरौली कस्बे के पुराना रोडवेज बस अड्डा स्थित काले शाह बाबा की दरगाह की दीवार में दरार आ गई है। हाथरस के सिकंदराराऊ में सीएचसी के रास्तों पर पानी भरा हुआ है और मरीज व तीमारदार नहीं अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। यही हाल कासगंज मार्ग स्थित बिजलीघर का भी है। ट्रांसफॉर्मर के पास पानी भरा होने के कारण बुधवार रात से बिजली आपूर्ति बंद है। बृहस्पतिवार शाम तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन