{"_id":"5ce05984bdec22070b2736bb","slug":"51558206852-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादाबाद विधायक ने जाना मंडी व्यापारी को हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादाबाद विधायक ने जाना मंडी व्यापारी को हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
सादाबाद से विधायक एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने अपने विधानसभा क्षेत्र सादाबाद के कस्बा मुरसान में जाकर दो दिन पूर्व आनन्द स्वरूप शर्मा नाम के व्यापारी के अपहरण के प्रयास में घायल हो जाने पर उनके घर जाकर शर्मा का हाल जाना। वहां जाकर उन्होंने उन सब लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने अपहरण कर्ताओं का पीछा कर आनन्द स्वरूप के साथ अनहोनी होने से बचाया।
इस अवसर पर रामवीर उपाध्याय ने कहा कि मुरसान ब्लॉक में गुंडागर्दी खत्म करने के लिये ही रामवीर उपाध्याय राजनीति में आया था और गुण्डागर्दी पूरी तरह खत्म करके ही राहत की सांस ली थी। उन्होंने प्रशासन को शख्त हिदायत देते हुए कहा कि पुन: इस गुण्डागर्दी को किसी भी स्थिति में नहीं पनपने दिया जायेगा। इस मौके पर उपध्याय के साथ दिनेश शर्मा, राजेश शर्मा, राहुल शर्मा, अजय शर्मा, रानू पण्डित आदि भी मौजूद थे।