फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   500 houses lost electricity due to transformer fault

Hathras News: ट्रांसफाॅर्मर में खराबी से 500 घरों की बिजली गुल

Fri, 15 Sep 2023 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 15 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
500 houses lost electricity due to transformer fault
शहर से लेकर देहात तक बिजली संकट जारी है। फाल्ट के नाम पर कई-कई घंटे की अघोषित कटौती हो रही है। बुधवार शाम को शहर की तबेला गली में लगे 400 केवी के ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई। इससे करीब पांच सौ घरों की बिजली आपूर्ति चार घंटे से अधिक समय तक ठप रही। देर रात 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके अलावा, बृहस्पतिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में भी घंटों बिजली गुल रही।
विज्ञापन




शहर से लेकर देहात क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या से छुटकारा मिलता नहीं दिख रहा। लोकल फाल्ट, फीडर में ब्रेकडाउन, ट्रांसफॉर्मर, ओसीबी व वीसीबी में खराबी के कारण बिजली संकट बना हुआ है। बिजली संकट को लेकर आए दिन लोगों का गुस्सा फूट रहा है और उपभोक्ता ओढ़पुरा स्थित अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर पहुंच कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार शाम को शहर के तबेला गली स्थित 400 केवी के ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई।
विज्ञापन




इसके चलते तबेला गली, रैवाड़ पुरा, रामजीद्वारा रग्घा पाठक गली, नाई पाड़ा, गोवर्धन गली आदि इलाकों के लगभग पांच सौ घरों की चार घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर देररात 12 बजे आपूर्ति बहाल हाे पाई। इसके अलावा बृहस्पतिवार को शहरी क्षेत्र के 33/11 केवी उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों में ब्रेकडाउन व फाल्ट के कारण बिजली गुल रही। किसी इलाके में एक तो किसी में दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इससे घरेलू कामकाज से लेकर उद्योग-धंधे प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








कटौती की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से रात तक रुक-रुककर कटौती होती रहती है।-----मनोज उपाध्याय, निवासी, सादाबाद गेट।






बुधवार शाम को बिजली चली गई। कई घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इसके चलते गर्मी में परेशान रहे। ------राधेलाल शर्मा, निवासी, रैवाड़पुरा।








तबेला गली में लगे ट्रांसफॉर्मर खराबी आ गई थी। कुछ घंटे के लिए आपूर्ति प्रभावित रही। ट्रांसफॉर्मर खराबी दूर कर रात में ही आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। -- ब्रजेश कुमार, अवर अभियंता, विद्युत विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed