{"_id":"65ca8da7f6f507cfcd0e8b57","slug":"50-buses-left-to-visit-ram-temple-hathras-news-c-56-1-sali1016-111010-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: राम मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुईं 50 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: राम मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुईं 50 बसें
Tue, 13 Feb 2024 02:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या जाने वाली बस को झंडी दिखाकर रवाना करतीं सदर विधायक अंजुला माहौर। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Samvad
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सोमवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जिले से करीब 50 बसों से 2,500 रामभक्त रवाना हुए। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे गूंजे। उत्साह के साथ बसों में सवार रामभक्तों को भाजपा नेताओं ने रवाना किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि भगवान श्रीराम के दर्शन कराने की मुहिम के तहत राम भक्तों को ले जाने के लिए शहर के अलावा गांवों तक बसें भेजी गई थीं। इन बसों से रामभक्त रवाना हुए हैं। प्रत्येक बस में सभी कार्यकर्ता भगवान श्रीराम की आराधना करेंगे। सौभाग्य का दिन है, जब अयोध्या धाम के लिए यहां से बसें जा रही हैं।
इस मौके पर सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, हाथरस ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, चेयरमैन श्वेता दिवाकर ने भगवा ध्वज दिखाकर सभी राम भक्तों को तिलक लगाकर एवं पटका पहनाकर रवाना किया। संवाद