फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   48 million in 48 days to recover arrears

48 दिन में वसूलना होगा 48 करोड़ बकाया

Wed, 10 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। बकाया राजस्व वसूली के लिए डाले जा रहे भारी दवाब से बिजली अफसरों के चेहरों पर हवाइयां उड़ी हुई हैं। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता को 48 दिनों में 48 करोड़ का बकाया वसूलने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में एक्सईएन ने बुधवार को सभी एसडीओ, जेई और कैशियरों की मीटिंग ली और वसूली के संबंध में कड़े निर्देश दिए। 

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जिले में चल रहे करोड़ों रूपये के बकाए को वसूलने के लिए दिन-रात एक कर दिए हैं। बीते कई दिनों से चल रहे अभियान में हजारों बकाएदारोें की बिजली गुल की जा चुकी है। मुख्य अभियंता वितरण ने बुधवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय भूपेंद्र सिंह को 31 मार्च तक 48 करोड़ रुपये का बकाया वसूलने के सख्त निर्देश दिए। इन निर्देशों के क्रम में एक्सईएन ने सभी एसडीओ, जेई और कैशियर की आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में सभी को मिलकर टीम भावना से काम करने की नसीहत दी गई, जिससे लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। काफी कम वसूली होने पर अवर अभियंताओं को चेतावनी दी गई और वसूली के लिए जुट जाने के निर्देश दिए गए। एक्सईएन ने जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वह विभाग की बकाया वसूलने की कार्रवाई में सहयोग करें। 

विज्ञापन

खंड में बनेगा इमरजेंसी कंट्रोल रूम 

48 करोड़ रुपयों को वसूलने के लिए विभागीय स्तर से खंड कार्यालय में शुक्रवार को कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया जाएगा। इस कंट्रोल रूम में बकाएदार 24 घंटे सातों दिन कभी भी बकाए का भुगतान कर सकेंगे। यहां बिल संबंधी व अन्य प्रकार की राजस्व वसूली की मॉनीटरिंग की जाएगी। 

विज्ञापन

एसई से मांगे अतिरिक्त कर्मचारी 

48 करोड़ रूपये वसूलने के लिए एक्सईएन द्वितीय खंड ने अधीक्षण अभियंता राकेश वर्मा से विद्युत कर्मियों की मांग की है। उन्हाेंने बताया कि खंड में वैसे ही कर्मियों की कमी है, तो वह कैसे इस लक्ष्य को पूरा कर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed